भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैन्य इवेंट प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, सामरिक क्षमता और आधुनिक तकनीकी नवाचारों से जुड़ी विभिन्न उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा 'संकल्प वृक्ष', जिसे प्रदेशव्यापी 'मेरी माटी' अभियान के तहत मध्यप्रदेश के सभी जिलों के गांवों, कस्बों और शहरों से एकत्रित पवित्र मिट्टी से सिंचित किया गया। यह मिट्टी भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस, त्याग और समर्पण के प्रति प्रदेशवासियों की सामूहिक श्रद्धा, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। गौरतलब है कि 15 जनवरी 2027 को भोपाल में पहली बार राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह आयोजित होने जा रहा है। इसी भव्य आयोजन की तैयारियों की यह एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक कड़ी है।