बिहार के सारण में राहत सामग्री बनी आफत, हेलीकॉप्टर से गिरे राशन के पैकेट से बुजुर्ग की मौत
सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री गिराई जा रही थी. सूखे राशन के पैकेट गिरने से 60 साल के अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह की मौत हो गई. नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जो पुलिस और अधिकारियों के समझाने पर हटा!
