ब्रेकिंग न्यूज़ | ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रॉमा सेंटर पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
धान से भरे ट्रक के अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं को टक्कर मारने की इस घटना में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
सिंधिया जी ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना और उनकी स्थिति स्थिर करना है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रक प्रतिबंधित मार्ग पर कैसे पहुँचा और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहाँ हुई, इसकी जाँच की जाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
हादसे के बाद प्रशासनिक जवाबदेही और यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब जाँच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।
इस दौरान अस्पताल के गेट पर वीआईपी व्यवस्था के तहत ग्रीन कार्पेट बिछाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
