ब्रेकिंग न्यूज़ | रायपुर से बड़ी खबर

महेंद्र गोयनका के रायपुर स्थित घर पहुंची कोलकाता पुलिस! मेसर्स यूरो प्रतीक मामले में बढ़ी मुश्किलें, पत्नी और बच्चे भी आरोपी

नए मामले में पूरे परिवार पर आरोप, पुलिस कर सकती है महेंद्र गोयनका से पूछताछ; रायपुर में पुलिस की दस्तक से मचा हड़कंप

रायपुर। मेसर्स यूरो प्रतीक मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंच गई है। पुलिस महेंद्र गोयनका के निवास पर पहुंची है, जहां उनसे मामले को लेकर पूछताछ किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नए प्रकरण में महेंद्र गोयनका के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी आरोपी के रूप में सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और बच्चे भी इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं।

कोलकाता पुलिस की रायपुर में दस्तक के बाद मेसर्स यूरो प्रतीक मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब जांच का दायरा परिवार के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि कोलकाता पुलिस की पूछताछ में क्या खुलासे होंगे और इस मामले में आगे कौन-कौन सी कार्रवाई की जाएगी? पुलिस की आधिकारिक जानकारी और अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।