मंडी व्यापारी संघ ने भी समर्थन दिया

बुधवार को कृषि उपज मंडी भी बंद रहेगी

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

धार जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत समस्त जैन समाज ने बुधवार को बाजार बंद का आह्वान किया है। सिद्ध जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन के रूप में विकसित करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ,पालीताना और गिरनार तीर्थ पर बार-बार असामाजिक तत्वों की तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

जानकारी अनुसार जैन समाज ने भारत बंद का आह्वान किया है। जिसके तहत बुधवार को बदनावर नगर में भी जैन समाज के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जैन समाज के लोगों ने शहरवासियों से भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। जैन समाज बुधवार को शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगा।

अनाज मंडी भी बंद रहेगी

बंद के आह्वान को लेकर बुधवार को अनाज मंडी भी बंद रहेगी। जैन समाज के भारत बंद के आह्वान के समर्थन में मंडी व्यापारी संघ ने मंडी में नीलामी कार्य में शामिल होने नहीं होने की जानकारी भी दी है। जिस वजह से बुधवार को मंडी बंद रहेगी।

साथ ही बुधवार दोपहर 2:00 बजे नगर में जुलूस निकाला जाएगा,जो सभा मंच चौराहे से शुरू होगा। जुलूस नगर में भ्रमण करने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जैन समाज के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा।