*बूथ वार्ड पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धर्मशाला में हुई बैठक संपन्न*
पोरसा // भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा के द्वारा आज माथुर वैश्य धर्मशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती कार्यक्रम किया गया जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ताओं ने बताया की पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे वे भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय में हुई
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी महाराज सिंह तोमर नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी साहिब सिंह तोमर दिलदार सिंह तोमर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता अरविंद सिंह तोमर राघवेंद्र सिंह तोमर डॉक्टर अनिल गुप्ता राम ऋषि मिश्र मनोज पाठक राघवेंद्र कटारे पवन सिंघल शिवराज सिंह तोमर महेश सेमिल योगेश शर्मा संदीप उपाध्याय आशीष तोमर निखिल तोमर शालीन तोमर पवन शर्मा कमल किशोर गुप्ता रणजीत तोमर धीरज पचौरी रमाकांत शर्मा तुलसीदत्त मिस्त्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
