समाचार-वक्तव्य
चार माह से भुगतान न मिलने पर महिला स्व-सहायता समूहों एवं रसोइयों की आर्थिक परेशानी दूर करे मध्य प्रदेश सरकार
मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत भोजन तैयार करने वाले महिला स्व-सहायता समूहों एवं रसोइयों को पिछले चार माह से भुगतान नहीं मिलने की समस्या अत्यंत गंभीर है।
इन समूहों की महिलाएँ सीमित संसाधनों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। समय पर राशि नहीं मिलने से उन्हें खाद्य सामग्री की व्यवस्था करने, घरेलू खर्च चलाने तथा अपने परिवारों का भरण-पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मैं मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह करता हूँ कि संबंधित महिला स्व-सहायता समूहों की भोजन योजना की बकाया लागत राशि तथा रसोइयों की लंबित पारिश्रमिक राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए, ताकि विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।
डॉ. एम.एल. शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन, भारत
जन सेवा • जनहित • मानव अधिकारों की रक्षा
