चौकी झिंझरी थाना माधवनगर जिला कटनी दिनांक 08.10.2026 झिंझरी पुलिस को मिली बडी सफलता मारपीट व एससी एसटी अधिनियम मे फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य , उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष व्दिवेदी एवं थाना प्रभारी माधवनगर श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा मारपीट व एससी एसटी अधिनियम मे फरार आरोपियों रितिक डुमार व अंशुल सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी दाखिल किया गया घटना का विवरणः- दिनाँक 11.09.2026 को फरियादी प्रदीप उर्फ दुर्गा ठाकुर पिता शिवनारायण ठाकुर उम्र 32 साल निवासी बेस्टलैण्ड थाना रंगनाथनगर जिला कटनी (म.प्र) के व्दारा रिपोर्ट लेख कराई गई कि दिनाँक 11.09.2026 को इसके चौरसिया ढाबा से खाना खाकर लौटते समय इसके साथ झिंझरी के रितिक डुमार, अंशुल ठाकुर व अन्य लोगो ने गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर मे अपराध क्रमाँक 961/26 धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना की गई। विवेचनाक्रम मे पीडित दुर्गा ठाकुर की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की जाकर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अपराध मे धारा 118(2) बीएनएस एवं पीडित का जाति प्रमाण पत्र जप्त किया जाकर धारा 3(2)(V क), 3(2)(V) एससी एसटी एक्ट का इजाफा किया जाकर मामले के आरोपियों की पता तलाश के हर संभव प्रयास किये जाकर दिनाँक 08.10.2026 को मामले के आरोपी रितिक डुमार व अंशुल सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। मामले के आरोपी रितिक डुमार के विरुद्ध कटनी शहर के विभिन्न थानों मे मारपीट व अवैध हथियार रखने व आगजनी सहित अन्य गंभीर धाराओं के कुल 05 अपराध पंजीबद्ध हैं। गिरफ्तार आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही उपराँत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपियों को जिला जेल कटनी मे निरुद्ध किया गया। मामले मे फरार आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा गिरफ्तारशुदा आरोपी- 1.रितिक पिता रवि डुमार उम्र 26 साल निवासी गड्ढा मोहल्ला झिंझरी थाना माधवनगर जिला कटनी (म.प्र) 2. अंशुल सिंह पिता कालूराम सिंह राजपूत उम्र 19 साल निवासी मढिया मोहल्ला झिंझरी थाना माधवनगर जिला कटनी सराहनीय भूमिका- इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि सतीश भगत, प्र.आर. पंकज त्रिपाठी, आरक्षक अजय सिंह, आर. संजय यादव, आर. सौरभ कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।