*चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को गुजरात से दस्तयात कर परिजनों को किया सुपुर्द परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान*

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक अनिमेश द्विवेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में गुमशुदा को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

दिनांक 17.09.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपनी लड़की के बिना किसी को कुछ बताए कही चले जाने की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान चौकी निवार पुलिस के द्वारा गुमशुदा की पता तलाश के हर संभव प्रयास किये जाकर दिनांक 07.10.2026 को गुजरात से गुमशुदा को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*पुलिस,कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका*

चौकी प्रभारी निवार स .उ.नि. अंजनी कुमार मिश्र, राजेश कोरी,प्र. आर .अजीत बागरी आर अरविंद कुशवाहा साइबर सेल से अजय शंकर की सराहनीय भूमिका रही ।