छापीहेड़ा :--नगर में मंगलवार को पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न,,,
नगर में मंगलवार की शाम को पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।गणेश उत्सव डोल ग्यारस को लेकर हुई इस बैठक में नवागत थाना प्रभारी जयप्रकाश चौहान ने आगामी त्योहारों को लेकर नगर के लोगों से चर्चा करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की बात कही ।साथ ही उन्होंने नगर की मुख्य समस्या यातायात की समस्या को लेकर कहा की इस समस्या का समाधान निकालने की बात कही।बैठक में अन्य स्वास्थय बिजली सफाई सुरक्षा सम्बन्धी भी चर्चा हुई। शांति समिति की बैठक में नगर परिषद सीएमओ परिषद ऋषि कांत यादव सहित नगर के भाजपा नगर अध्यक्ष नंदू धाकड़ मुकेश चौधरी अमित जंजावत फकीर मोहम्मद मंसूरी कैलाश चन्द्र गुप्ता मनोज भदोरिया इलियास मंसूरी गोविंद राठौर आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा
छापीहेड़ा से सिटी रिपोटर विकास तोनगिरिया
