चिता पर लेट गई दंतेवाड़ा नक्सली
हमले के शहीद की पत्नी
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 26 अप्रैल को हुए
नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए. जिले के बड़े गडरा के रहने वाले राजू करतम और जगदीश कवासी की इस घटना में शहादत हुई. कड़ी सुरक्षा के बीच इन दोनों जवानों का एक साथ उनके गृह गांव में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान एक ऐसा मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. करतम के अंतिम
संस्कार के वक्त जब उसे चिता पर लेटाया गया तो उसकी पत्नी रेशमा भी चिता पर लेट गई. वो जोर जोर से रोते हुए कहने लगी 'मुझे भी अपने साथ ले चलो.' वहां मौजूद महिलाओं ने जवान की पत्नी को चिता से हटाया.