निश्चल शर्मा | कोटा
आगामी चुनाव एवं त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में कैथून थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने तथा त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की।
कोटा ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान शांति भंग करने, असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
