CJP के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया. तीनों मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे. विमान उतरने के कुछ ही मिनट बाद पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे और तीनों को हिरासत में लेकर बस में बैठा दिया.
