डबरा (ग्वालियर): लोक निर्माण विभाग के उपखंडीय लिपिक देवराज गांधी की सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) डबरा में उपखंडीय लिपिक के पद पर कार्यरत श्री देवराज गांधी के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी विदाई सह सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज का आयोजन विश्राम गृह में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों और परिजनों ने श्री गांधी को माल्यार्पण कर, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित सहयोगियों ने विभाग में दी गई उनकी निष्ठापूर्ण और सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
