डबरा कृषि उपज मंडी में जाम का झाम! धान बेचने आए किसानों की बढ़ी परेशानी, उपज बेचने के बाद भी नहीं मिल रही राहत, ऊपर से लग रहा मंडी शुल्क! डबरा की कृषि उपज मंडी में इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिल रहा है। मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ ही जाम की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि मंडी परिसर से लेकर बाहर तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे किसानों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, अपनी मेहनत की धान बेचने मंडी पहुंच रहे किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों का कहना है कि धान बेचने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है। ऊपर से मंडी में माल पर शुल्क लगाए जाने से उनकी परेशानी और बढ़ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अपनी उपज बेचने के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों को कब तक इन अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ेगा? अब देखने वाली बात यह होगी कि मंडी प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारी जाम की समस्या और किसानों की इन शिकायतों पर कब तक ध्यान देते हैं और किसानों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं। चंद्रकांता शर्मा |
