डबरा में आरएसएस का पथ संचलन, राधेश्याम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

डबरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डबरा शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। इसमें स्टेट सिटिजन बैंक के संचालक एवं भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

पथ संचलन तिवारी मैरिज गार्डन से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, अग्रसेन चौराहा, सुभाषगंज और परशुराम चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस तिवारी मैरिज गार्डन पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर संचलन किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर और जिला संघचालक गोपाल रहेजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचलन के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही Chandrakanta sharma