डबरा में कच्ची शराब का कारोबार बेखौफ! आबकारी विभाग की निगरानी पर उठे सवाल नमस्कार जानकारी के मुताबिक, डबरा की लक्ष्मी कॉलोनी, कठौ की पुलिया और हरिपुर सहित कई स्थानों पर कच्ची शराब की बिक्री के वीडियो सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका क्षेत्र में भी इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शासन द्वारा अवैध और जहरीली शराब पर रोक लगाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, तो फिर डबरा में कथित तौर पर यह कारोबार कैसे संचालित हो रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर कार्रवाई का अभाव है? चंद्रकांता शर्मा की Report.