●डबरा से बड़ी खबर कंचनपुर में मिला मानव शव, खेतों में मिले अवशेषों से इलाके में मचा हड़कंप | डबरा | ग्वालियर, मध्य प्रदेश| कंचनपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अलग-अलग स्थानों पर मानव शव के टुकड़े मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान साखनी निवासी मनोज कुशवाहा के रूप में बताई जा रही है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी सामने आ रही है कि खेत में फसल काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले कटर की चपेट में आने से जुड़ी कोई घटना हुई हो सकती है। हालांकि, हत्या में कटर के इस्तेमाल या घटना के वास्तविक घटनाक्रम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में मृतक के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ सहित पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में इस सनसनीखेज मामले को लेकर क्या खुलासे होते हैं।
चंद्रकांता शर्मा, रिपोर्टर।
