*डाक ध्वज लेकर सांवरिया सेठ धाम के लिए रानिखेडी से श्रद्धालु पैदल रवाना हुए*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर -शनिवार को रानीखेड़ी से झमाझम बारिश के बीच मां विश्वेश्वरी धाम से द्वितीय श्री सांवरिया सेठ पैदल डाक ध्वज यात्रा का शुभारंभ हुआ। ध्वज पूजन के बाद 25 श्रद्धालु हाथों में पवित्र डाक ध्वज लेकर राजस्थान स्थित श्री सांवरिया सेठ धाम मंडफिया के लिए पैदल रवाना हुए। जो जय श्री सांवरिया सेठ के जयघोष लगाते हुए चले। यात्रा प्रारंभ होने से पहले श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली,अच्छी बारिश, व्यापार में उन्नति और जनकल्याण की मंगलकामना की।मां विश्वेश्वरी धाम से निकली यात्रा नगर के प्रमुख मागों से होकर गुजरी। रास्ते में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, तिलक कर यात्रियों का स्वागत किया।