एक प्रकरण में पत्रकार ने की एसपी को शिकायत

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

सतना- अ.जा.ज. थाने की स्थापना दलितों को न्याय दिलाने के लिए की गई थी।

लेकिन यह थाना भ्रष्टाचार और लूटपाट का अड्डा बन गया है ।

यही कारण है कि अब दलित भाइयों को इस थाने की प्रभारी रीता त्रिपाठी से न्याय की उम्मीद नहीं है ।

ऐसे ही एक प्रकरण में जिले के वरिष्ठ पत्रकार सावन कपूर ने एसपी को पत्र सौंपकर रीथा त्रिपाठी को विवेचना अधिकारी से हटाने की मांग की है।

गौरतलब है कि 10/11/20 22 को रेत माफियाओं ने शहर के सोहावल मोड में संचालित अवैध रेत मंडी पर पत्रकार कपूर पर हमला कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था।

लेकिन उक्त प्रकरण में विवेचना अधिकारी रीता त्रिपाठी द्वारा भ्रष्टाचार के माध्यम से लीपापोती करने की खबर है।

ऐसी आशंका जताते हुए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर उक्त प्रकरणों से विवेचना अधिकारी बदलने की मांग की है।