धनतेरस के दिन हुआ हादसा। डबरा-पिछोर रोड पर रेत की ट्रॉली का कहर! चाचा-भतीजे के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल!
मध्य प्रदेश के डबरा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। धनतेरस को डबरा-पिछोर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां रेत की ट्रॉली की चपेट में आने से चाचा और भतीजे हादसे का शिकार हो गए।
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर रेत से भरे वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर इस हादसे की वजह क्या रही? क्या सड़क पर तेज रफ्तार या लापरवाही इस दुर्घटना का कारण बनी? फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और घायलों की स्थिति की पुष्टि होना बाकी है।
डबरा-पिछोर रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर याद दिलाया है कि सड़क पर जरा-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।
डबरा से बड़ी खबर, सड़क हादसों पर कब लगेगा लगाम?
चंद्रकांता शर्मा की report
