दिल्ली की हवा बुधवार को चार दिन बाद फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई. शहर का औसत एक्यूआई 229 रहा, जबकि मंगलवार को यह 197 था. विवेक विहार में एक्यूआई 316 के साथ हवा बहुत खराब रही. 58 केंद्रों में से 41 पर हवा खराब और 16 पर मध्यम रही. 29 से 31 अक्टूबर तक हवा मध्यम रहने का अनुमान है!