निश्चल शर्मा | कोटा

कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के विरोध मार्च में भाग लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए इस मार्च में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर राखी गौतम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखना और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम के साथ पार्षद अर्पित जैन, पार्षद जोंटी बीरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।