दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस की सख्ती के बीच सुप्रीम कोर्ट के पास करीब 60 वकीलों को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है. इनमें वरिष्ठ वकील और महिला वकील भी शामिल थीं. घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) से तुरंत दखल देने की मांग की. इसके बाद CJI ने अधिकारियों से हिरासत में लिए गए वकीलों को रिहा करने को कहा दिल्ली में यह घटनाक्रम 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हुआ. अब इस मामले पर सीजेआई ने बड़ी कार्रवाई की है.

SCBA के अध्यक्ष प्रदीप राय ने सोशल मीडिया पर वकीलों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई. उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए वकीलों को तुरंत रिहा करने की मांग की. राय ने कहा कि वकीलों को मनमाने तरीके से हिरासत में लेना और डराना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

इसके कुछ देर बाद राय ने बताया कि उनकी नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) से बात हुई है. DCP ने उन्हें भरोसा दिलाया कि हिरासत में लिए गए वकीलों को तुरंत रिहा किया जा रहा है! Priyanka mali स्टेट हेड राजस्थान