दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नई पाबंदी लागू होने जा रही है। दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-VI से नीचे के वाहनों की एंट्री पर 31 जनवरी 2027 तक रोक रहेगी। इसका असर गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से रोजाना दिल्ली आने-जाने वालों पर पड़ सकता है।