दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-NCR से उत्तर प्रदेश तक फैले एक इंटरस्टेट हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान लखनऊ में हेरोइन बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का भी पता चला है. पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारकर 6.275 किलो तैयार हेरोइन बरामद की है. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिले की टीम ने की.

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में कुल 7.076 किलो हेरोइन बरामद हुई है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला 2.504 किलो सोडियम और 787 ग्राम एसीटिक एनहाइड्राइड भी बरामद किया गया है. बरामदगी के बाद पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है.