ग्राम: सौता खिरिया। दीपावली के पावन पर्व के बाद आज गोवर्धन पूजा का त्योहार पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी है। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकर्षक आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की गई। महिलाओं और बच्चों में भी इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इसी परंपरा को याद करते हुए हर साल गोवर्धन पूजा का पर्व है। चंद्रकांता शर्मा की report