ग्वालियर। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा एवं पड़वा के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए महाराज बाड़ा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्वामी विवेकानंद मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पार्षद अनिल सांखला, मंडल अध्यक्ष अमर कुटे सहित नितिन शिवहरे, नरेश जेठवानी, टीकाराम कुशवाह, अरुण सिंह चौहान, रामस्वरूप कुशवाह, राहुल चौधरी, नागेंद्र चतुर्वेदी, नीरज पटवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर महाराज बाड़ा परिसर की साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी ने स्वच्छ और सुंदर ग्वालियर बनाने का संकल्प लिया।