दिवाली पर अयोध्या में योगी सरकार का 10वां दीपोत्सव इस बार और भी भव्य होगा. राम की पैड़ी समेत करीब दो किलोमीटर का इलाका 33 लाख मिट्टी के दीयों से रोशन होगा. इन्हें जलाने के लिए 55 हजार लीटर तेल और 65 लाख बातियों की तैयारी है. पांच से सात नवंबर तक होने वाले दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं!