अभिषेक नायक कि खास रिपोर्ट ➡️ कटनी - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी स्वीप तथा जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया जा रही है।
इसीक्रम में गुरूवार को जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत पोंड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विभिन्न जगहों पर दीवार लेखन का कार्य किया गया और मतदाताओं को मतदान करने को जागरूक किया गया। दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को मतदान करने के महत्व की समझाइश दी गई और उन्हें अपने वोट का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 की जानकारी देते हुए एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ग्राम वासियों से अपील की गई।

