दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर कथित हमले के मामले में को-पायलट हमाम अल-हम्मामी का नाम सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, वह ओमानी नागरिक है और ओमान में पहले उसे उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया गया था।
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, को-पायलट पर कट्टरपंथी विचारधारा अपनाने का शक था. इसी वजह से ओमान ने पहले ही उसके विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. को-पायलट की पहचान हमाम अल-हम्मामी के तौर पर हुई है. इसका नाम घटना के तीन दिन बाद सामने आया है. बता दें कि प्रतिबंध के बावजूद को-पायलट को फ्लाईदुबई ने नौकरी पर रख लिया और वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इजरायल को जोड़ने वाले संवेदनशील रूट पर विमान उड़ाने लगा. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ओमान ने को-पायलट को लेकर अपनी चिंताओं की जानकारी दूसरे देशों या एयरलाइंस के साथ साझा की थी या नहीं! Priyanka mali स्टेट हेड राजस्थान
