*गार्ड ऑफ ऑनर, राजकीय सम्मान के साथ थाना प्रभारी दिलीप पुरी का गृह गांव बरमंडल में अंतिम विदाई हर एक आंख हुई नम*
सरदारपुर - बीती रात देवास जिले में अपने कृतव्य के प्रति जान न्यौछावर करते हुए टिआई पुरी ने अपनी जान गंवाई। पुलिस की वर्दी पहनकर घर से निकले देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी आज सोमवार को तिरंगे में लिपटकर अपने घर लौटे। पिता को इस तरह घर आता देख बेटी और महज 8 साल के मासुम बेटे पत्नी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। अपने पति का पार्थिव देह देखते ही पत्नी बेहोश हो गई। धार जिले के होनहार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, *थाना खातेगांव प्रभारी दिलीप पुरी* का अंतिम संस्कार आज उनके गृह गांव *बरमंडल* में पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।
जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस बैंड की शोक धुन और हथियारों को झुकाकर जवानों ने अपने साथी को अंतिम सलामी दी।
*बड़े अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि:* अंतिम यात्रा में *धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल* सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और हजारों ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
*परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:* बताया जा रहा है कि दिलीप पुरी धार जिले के बरमंडल के ही मूल निवासी थे। उनके निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर *पत्नी, बेटी,बेटे, मां, पिता सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल* था, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि दिलीप पुरी बहुत ही मिलनसार कृतव्यनिष्ठ अधिकारी थे।
पुलिस विभाग ने एक होनहार अधिकारी को खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
