*

स्वामी श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज संरक्षक, विश्वगीताप्रतिष्ठानम्,

पंडित विष्णु प्रसाद राजौरिया ज्योतिष प्रमुख विश्वगीताप्रतिष्ठानम् तथा मध्य प्रदेश असलम ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं डॉ विष्णु नारायण तिवारी केन्द्रीय महामन्त्री विश्वगीताप्रतिष्ठानम् ने प्रेसवार्ता में बताया कि

मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और विश्वगीताप्रतिष्ठानम्, उज्जयिनी के द्वारा अखिल भारतीय त्रिदिवसीय गीता जयन्ती महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश के एसएससी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की इच्छा अनुसार अवन्तिका

पीठाधीश्वर स्वामी श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज संरक्षक, विश्वगीताप्रतिष्ठानम्, तथा

युवराज स्वामी माधव प्रपन्नाचार्य जी के अनुमोदन से तिथि - मार्गशीर्ष शुक्ल 10, 11, 12 विक्रमाब्द 2081, कलियुगाब्द 5126

दिनांक - 10, 11, 12 दिसम्बर 2024 को कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन में किया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिवस 10 दिसंबर को विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय सीजी मैनन होंगे प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर महर्षि पाणिनि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ मोहन गुप्त रहेंगे। इन प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्न भागों से प्रतिभागी भाग लेंगे। विस्तृत कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है -

10 दिसम्बर - प्रात: 9 बजे से  गीता स्पर्धाएं होंगी जिनमें मंच संचालन - ब्रह्मदेवार्य शास्त्री, ग्वालियर करेंगे।

उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में

1. अवन्तिका पीठाधीश्वर स्वामी श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज, संस्थापक अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक

2. युवराज स्वामीजी डॉ. माधव प्रपन्नाचार्य जी महाराज, रामानुज कोट, उज्जयिनी

3. प्रो. विजय कुमार सी जी  मेनन, कुलपति, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन

4. डॉ. गोविन्द गन्धे, निदेशक, कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन

5. डॉ. जवाहरलाल द्विवेदी, अध्यक्ष, विश्वगीताप्रतिष्ठानम्

6. डॉ. विष्णु नारायण तिवारी, महामन्त्री, विश्वगीताप्रतिष्ठानम्

7. प्रो. राम राजेश मिश्र, पूर्व कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन तथा

अन्तिम सत्र के अतिथि

1. डॉ. मोहन गुप्त, (IAS) पूर्व आयुक्त, एवं पूर्व कुलपति, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन

2. पं. रमेश कोठारी, सह सचिव रहेंगे।

विशेष आयोजन 11 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से होगा। जिसमें उज्जैन नगर के विभिन्न सीबीएसई मध्य प्रदेश बोर्ड महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान तथा महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान से संबंधित विद्यालय, गुरुकुल तथा महाविद्यालयीन शिक्षा के विद्यार्थी, विद्वान तथा नगर के गणमान्य नागरिक 5108 से अधिक लोगों के द्वारा

सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 11,12,15 का पाठ किया जाएगा।

जिसमें अतिथि के रूप में

1. अवन्तिका पीठाधीश्वर स्वामी श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज, संस्थापक अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक2.  युवराज स्वामीजी डॉ. माधव प्रपन्नाचार्य जी