“गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना” के तहत वृंदावन ग्रामों में हुईं प्रतियोगितायें

ग्वालियर-चंबल संभाग के 31 वृंदावन ग्रामों में हुई गायों के दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये प्रतियोगितायें

एक लाख का प्रथम, 50 हजार का द्वितीय व 25 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार दिया जायेगा

ग्वालियर 31 अक्टूबर 2026/ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं गौ-पालन को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत ग्वालियर – चंबल संभाग के वृंदावन ग्रामों में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत देशी गौवंश की दो दिवसीय प्रतियोगितायें आयोजित की गईं।

पशुपालन विभाग के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर-चंबल संभाग के 31 वृंदावन ग्रामों में प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार घोषित किए गए। इनमें ग्वालियर जिले के वृंदावन ग्राम बेहट में श्री अंशु यादव प्रथम, श्री मोनू गुर्जर द्वितीय एवं श्री नरेन्द्र गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार टेकनपुर में श्री रामवीर सिंह परिहार प्रथम, श्री राम फौजी द्वितीय व श्री उपेन्द्र परिहार तृतीय एवं सिमिरियाटांका में श्रीमती लक्ष्मी प्रथम, श्री नवल सिंह द्वितीय व श्री किशन रावत तृतीय स्थान पर रहे।

शिवपुरी जिले के वृंदावन ग्राम रायश्री में श्री धर्मेन्द्र ओझा प्रथम, श्री आनंद रजक द्वितीय व श्री अर्जुन परिहार तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह रामगढ़ में श्री ओमकार सिंह प्रथम, श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव द्वितीय व श्री शक्तिसिंह यादव तृतीय, जैतपुर में श्री सबल सिंह प्रथम, श्री अर्जुन सिंह द्वितीय व श्री सतेन्द्र शर्मा तृतीय, गुरीछा में श्री विवेक तोमर प्रथम, श्री हुकुमसिंह बघेल द्वितीय व श्री अंकित तोमर तृतीय एवं चमरौआ में श्री सुनील कुमार लोधी प्रथम, श्री हरिभान लोधी द्वितीय एवं श्री पर्वत केवट तृतीय स्थान पर रहे।

गुना जिले के वृंदावन ग्राम आवन में श्री लेखराज प्रथम, श्री शिवलाल द्वितीय व श्री सुरेन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार ग्राम पेंची में श्री बृजमोहन प्रथम, श्री कोमल द्वितीय व श्री मुकेश तृतीय एवं ग्राम बमोरी में श्रीराम प्रथम, श्री राधेलाल द्वितीय व श्री कुल भूषण तृतीय स्थान पर रहे।

अशोकनगर जिले के वृंदावन ग्राम मल्हारगढ़ में श्री मंगल सिंह गुर्जर प्रथम, श्री सोनू राय द्वितीय व श्री रामचन्द्र दास तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार ग्राम वमनावर में श्री राजेन्द्र रघुवंशी प्रथम, श्री राम कृष्ण पाल द्वितीय व श्री ओमप्रकाश चौबे तृतीय एवं ग्राम तुमैन में श्री रामवीर राजपूत प्रथम, श्री हरपाल सिंह द्वितीय एवं श्री राजकुमार पुरी तृतीय स्थान पर रहे।

दतिया जिले के वृंदावन ग्राम उपराय में श्री राजेन्द्र कुमार प्रथम, श्री विकास दांगी द्वितीय एवं श्री वीरसिंह दांगी तृतीय स्थान पर रहें। चंबल संभाग के भिण्ड जिले के वृंदावन ग्राम नुन्हाटा में श्री अमर सिंह प्रथम, श्री लाखन सिंह द्वितीय व श्री अजय प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह ग्राम सोनी में श्री सूरजभान सिंह प्रथम, श्री राजकमल द्वितीय व श्री मुरारी तृतीय, ग्राम रतवा में श्री सुनील प्रथम, श्री शिवराज द्वितीय व श्री केशव तृतीय, ग्राम काथा में श्री मनोज शर्मा प्रथम, श्री धमेन्द्र शर्मा द्वितीय व श्रीमती रजनी तृतीय एवं ग्राम दैपरा में श्री पूरन प्रथम, श्री तिलक सिंह द्वितीय व श्रीमती सुनीता तृतीय स्थान पर रहीं।