गुजरात के बनासकांठा में रविवार को अंबाजी मंदिर से

दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी बस एक चट्टान से टकरा गई. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, 'इस हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.'