पंकज दुबे रिपोर्टर
*सभी धार्मिक मंडलों का सम्मान किया गया*
परासिया विकास खंड का उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत पटपड़ा में मनोकामना पूर्ण महादेव भगवान शिव जी महा अवतारी गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में भगवान शिव जी और शिव के अवतार बाबा गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा एक साथ विराजमान है इस मंदिर में अखंड ज्योत और धूनी जलती ही रहती है, दिनांक 26 जुलाई से 28 जुलाई तक भगवान भोलेनाथ का महारूद्र अभिषेक हुआ उसके जुलाई को 29 हरिनाम सत्ता का प्रारंभ हुआ और भजन कीर्तन के बाद महाआरती दही लाई प्रसाद का वितरण होने के बाद सभी धार्मिक मंडलों को गुरु गोरखनाथ समिति पटपड़ा द्वारा सिल्क नारियल और बाबा गुरु गोरखनाथ जी के छायाचित्र वाला प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया, आपको बता दें कि गुरु गौरखनाथ मंदिर पटपड़ा में वर्ष भर कार्यक्रम संचालित होते हैं धार्मिक कार्यक्रम शिवरात्रि के पावन पर्व में महा रुद्राभिषेक एवं महाआरती के पश्चात भंडारा एवं कार्तिक पूर्णिमा पर भी शिव पूजन एवं भंडारा शरद पूर्णिमा के पावन पर्व में विशेष पूजा अर्चना एवं भंडारा वही नए वर्ष कि 1 तारीख को राम खिचड़ी का भंडारा एवं 18 मई को बाबा गुरु गोरखनाथ जी का प्रकट उत्सव एवं भंडारा एवं सावन मास में भगवान भोलेनाथ का रूद्र अभिषेक एवं राम नाम सत्ता उस के दूसरे दिन दही लाई का प्रसाद वितरण होता है, इसी कड़ी में 26 जुलाई से 28 जुलाई तक भगवान भोलेनाथ का रूद्र अभिषेक एवं पूजन हुआ वही 29 जुलाई को हरिनाम सत्ता कार्यक्रम पूजा प्रारंभ एवं पूरी रात्रि भर क्षेत्र की कई धार्मिक मंडलों के द्वारा भजन कीर्तन चलते रहा दूसरे दिन 30 जुलाई को हवन कुंड में क्षेत्र और गांव देश में सुख शांति एकता के लिए आहुति अर्पित हुई उसके बाद महा आरती के पश्चात दही लाई का प्रसाद वितरण किया गया।
