ग्वालियर में बहू हुई जेठ की हवस का शिकार रिश्तों को किया शर्मसार, जेठ पर बहू से दुष्कर्म का आरोप।

ग्वालियर: छोटे भाई की पत्नी छत पर कपड़े उठाने गई थी, छत पर जेठ का कमरा था, उसकी नजर पड़ी तो बहू पर नियत डोल गई। उसने बहू को पीछे से दबोच लिया और मुंह दबाकर कमरें में खींच ले गया। वहां उसने उसके सारे कपड़े खींचकर निकाल दिए और जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।

जानकारी अनुसार थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की शिकायत पर उसके जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे छत पर बने कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पति की किडनी खराब, अब जेठ की करतूत से दहशत पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मुरैना के उत्तमपुरा निवासी 23 वर्षीय युवती की शादी 27 मई 2025 को हुई थी। विवाह के बाद उसे पता चला कि उसके पति की किडनी खराब है। पीड़िता के मुताबिक, 28 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे वह घर का काम निपटाने के बाद छत से कपड़े लेने गई थी।

विवाहिता का आरोप है कि नीचे लौटते समय उसके जेठ कमल ने सीढ़ियों का गेट बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पीछे से उसका मुंह दबाया और छत पर बने कमरे में खींच ले गया। पीड़िता के अनुसार, वहां जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

धमकी के डर से नहीं बताई घटना पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि घटना के बाद भी आरोपी उसे धमकाता रहा। दो मार्च को जब वह उसे मुरैना छोड़ने गया, तब रास्ते में कथित तौर पर चेतावनी दी कि मायके में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

विवाहिता के मुताबिक, धमकी और बदनामी के डर से उसने शुरुआत में किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। करीब दो महीने तक पति के उसे लेने नहीं आने से वह परेशान थी। इसी दौरान मां के पूछने पर उसने अपने साथ हुई कथित घटना की जानकारी दी।