जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को सेना के एक ट्रक पर

आतंकवादी हमला हुआ था. इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे. अब ये जानकारी सामने आई है कि जब ये कायराना हमला किया गया, उस समय सेना के ये जवान ट्रक में पुंछ के एक गांव में होने वाली इफ्तार पार्टी के लिए फल और अन्य सामान लेकर आ रहे थे. इस इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के साथ उस गांव के पंच और सरपंच को भी बुलाया गया

था. आतंकी इस आयोजन को लेकर नाराज थे. इफ्तार पार्टी मनाने जा रहे जवानों पर हमले से गांव के लोग काफी दुखी हैं. जवानों की मौत के गम में शामिल होते हुए गांव के लोगों ने इस बार ईद मनाने से इनकार कर दिया है.