ईश्वर कृपा कॉम्पलेक्स परिसर में सफाई कर्मचारियों की मेहनत पर भारी पड़ रही लोगों की लापरवाही
कटनी। स्टेशन रोड स्थित ईश्वर कृपा कॉम्पलेक्स परिसर में नगर निगम और MSW के सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेहनत की जा रही है। कर्मचारियों द्वारा सुबह और शाम दोनों समय परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन यात्रियों, आम जनता और दुकानों पर आने वाले ग्राहकों द्वारा जगह-जगह कचरा फेंक दिए जाने से कुछ ही समय बाद परिसर में दोबारा गंदगी फैल जाती है।
बताया गया कि परिसर में शराब दुकान और चाय दुकान के आसपास आने वाले ग्राहकों द्वारा खुले में कचरा फेंकने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर निगम के वार्ड दरोगा और MSW के सुपरवाइजर की निगरानी में सफाई कर्मचारियों द्वारा परिसर की सफाई करवाई गई और जगह-जगह जमा कचरे को हटाया गया।
सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी जिम्मेदारी पूरी मेहनत और लगन से निभाई जा रही है। सुबह-शाम नियमित सफाई के बावजूद लोगों द्वारा कुछ ही देर बाद दोबारा कचरा फेंक दिए जाने से गंदगी का अंबार लग जाता है।
स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर निगम और सफाई कर्मचारियों के प्रयासों के साथ-साथ आम जनता का सहयोग भी जरूरी है। यदि लोग कचरा इधर-उधर न फेंककर निर्धारित स्थान पर डालें, तो स्टेशन रोड स्थित ईश्वर कृपा कॉम्पलेक्स परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने में काफी मदद मिल सकती है।
