*जब कलेक्टर ने मथुरा किसान को लगाया गले*

*लोकेसन कटनी* *जब कटनी कलेक्टर ने मथुरा किसान को लगाया गले तो किसान रो पड़ा की साहब हम बर्बाद हों गए तो कलेक्टर ने दिया आश्वासन* कटनी ग्राम जुझारी में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल को देखने पहुंचे कलेक्टर श्री अवि प्रसाद को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई उनकी फसल की जानकारी देते हुए किसान मथुरा प्रसाद यादव खुद को सम्हाल नहीं सके और फफक -फफक कर रोने लगे। इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने मथुरा को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन आपके साथ है, पूरी मदद की जायेगी,हौसला रखें