*108 दीपों से हुई माताजी की आरती, डीजे की धुन पर झूमे सदस्य*

झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _भारतीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, भक्ति और उल्लास से सराबोर जैन सोशल ग्रुप आइकॉन, झाबुआ की *‘रिदम ऑफ रास 2026’* गरबा नाइट यादगार बन गई। निजी गार्डन में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं, संगीत, गरबा और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। आकर्षक प्रस्तुतियों और विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों ने आयोजन को खास बना दिया।

*108 दीपों से हुआ भक्तिमय शुभारंभ*

कार्यक्रम का शुभारंभ नीरज गादिया, जय भंडारी, संचित बाबेल, अंकित रुनवाल, विराट पीतलिया, कपिल गादिया एवं निखिल सेठिया द्वारा माताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।भक्तिमय वातावरण में हुई आरती ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। इसके बाद विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम में निक्की जैन ने शानदार एकल नृत्य प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके पश्चात डीजे की जोशीली धुनों पर सदस्यों ने पारंपरिक गरबा और रास का जमकर आनंद लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों की ऊर्जा, तालमेल और उत्साह ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया!

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न श्रेणियों में आयोजित पुरस्कार प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य कौशल और शानदार तालमेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में *सचिन एवं सलोनी रुनवाल ने ‘रिदम ऑफ रास चैंपियन’ का खिताब अपने नाम किया।**

बेस्ट ड्रेस मेल श्रेणी में विशाल कोठारी को ‘छेल छबीला’ तथा बेस्ट ड्रेस फीमेल श्रेणी में राजुल कोठारी को ‘छेल छबिली’ के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं, मयंक एवं निधिता रुनवाल को ‘रंगीला मैचिंग’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

गरबा नृत्य में रौनक घोड़ावत को ‘बावलो छोरो’ तथा परी गादिया को ‘मतवाली छोरी’ का पुरस्कार मिला। अमित एवं हेमा जैन को उत्कृष्ट युगल गरबा प्रस्तुति के लिए ‘ताल से ताल मिलाओ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘मैजिक ऑफ कपल्स’ श्रेणी में चयन एवं नेहा कटारिया तथा अक्षत एवं निमिता भंडारी को पुरस्कार प्रदान किए गए।

*नन्हे प्रतिभागियों ने भी जमाया रंग*

बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार श्रेणियां रखी गईं। शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग में ‘लड्डू पेड़ा अवॉर्ड’ एह्म कोठारी, हितार्थ सेठिया, निवि पंचोली एवं वेदार्थ बाबेल को प्रदान किया गया।

इसी प्रकार, पांच से पंद्रह वर्ष आयु वर्ग में ‘गरबे के नन्हे सितारे’ पुरस्कार रैना घोड़ावत, ख्वाहिश जैन, धर्मी शाह एवं मिवान भंडारी को मिला। नन्हे प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।

*सहयोग और सामूहिक प्रयास से सफल हुआ आयोजन*

‘रिदम ऑफ रास 2026’ को भव्य स्वरूप देने में समूह के सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ट्रॉफी सहयोग के लिए विराट चंचल पीतलिया, कपिल परी गादिया तथा निखिल विधि सेठिया का आभार व्यक्त किया गया। ट्रॉफी डिजाइन में सहयोग के लिए जय एवं खुशबू भंडारी को धन्यवाद दिया गया।

स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था में गौरव जैन, विराट पीतलिया एवं दिनेश रुनवाल का विशेष सहयोग रहा। आयोजन की व्यवस्थाओं में संस्थापक अध्यक्ष नीरज एवं मीना गादिया, जोन कोऑर्डिनेटर जय एवं खुशबू भंडारी, दिनेश एवं रश्मि रुनवाल तथा गौरव एवं सोनाली जैन का योगदान सराहनीय रहा।