Jaipur Rajasthan जयपुर के जी.आर. ग्लोबल अकादमी, बैनाड़ रोड, मांचड़ा के विद्यार्थियों ने 70वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।

महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70वीं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय जिला स्तरीय छात्र-छात्रा कराटे प्रतियोगिता 2026-27 में जी.आर. ग्लोबल अकादमी के विद्यार्थियों ने विभिन्न भार वर्गों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में माही शर्मा, सुनील गुर्जर, कुमावत सेनी और आशा सेनी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं दिव्यांशी ने सिल्वर मेडल तथा लक्ष्य और जतिन सेनी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का विवरण इस प्रकार है:

माही शर्मा – U-17, +68 किलोग्राम – गोल्ड

सुनील गुर्जर – U-17, +82 किलोग्राम – गोल्ड

कुमावत सेनी – U-17, +78 किलोग्राम – गोल्ड

आशा सेनी – U-17, +58 किलोग्राम – गोल्ड

दिव्यांशी – U-17, +44 किलोग्राम – सिल्वर

लक्ष्य – U-19, +62 किलोग्राम – ब्रॉन्ज

जतिन सेनी – U-19, +82 किलोग्राम – ब्रॉन्ज

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद इन विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 से श्रीगंगानगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सादुलशहर में प्रस्तावित है।

विद्यालय परिवार की ओर से विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। Umesh Pande ki report