जिला अधिकारी कार्यालयों में ना बैठे बल्कि फील्ड में भी जाये*कलेक्टर श्री वर्मा
मुकेश अम्बे रिपोर्टर
बड़वानी 05 दिसम्बर 2022/शासकीय योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन करने एवं पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने का दायित्व शासकीय अधिकारियो-कर्मचारियों पर है। योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी कार्यालयों में ही ना बैठे बल्कि सप्ताह में एक दिन फील्ड पर भी जाये। इससे जहां अधीनस्थ कर्मचारियों को मनोबल बढ़ेगा वही योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन भी सही तरीके से होगा। फील्ड पर जाकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करे। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानियों के निराकरण हेतु
बड़वानी 05 दिसम्बर 2022/शासकीय योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन करने एवं पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने का दायित्व शासकीय अधिकारियो-कर्मचारियों पर है। योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी कार्यालयों में ही ना बैठे बल्कि सप्ताह में एक दिन फील्ड पर भी जाये। इससे जहां अधीनस्थ कर्मचारियों को मनोबल बढ़ेगा वही योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन भी सही तरीके से होगा। फील्ड पर जाकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करे। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानियों के निराकरण हेतु उच्च स्तर से प्रयास करे।
कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान उक्त बाते उपस्थित जिला अधिकारियों एवं वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से जुड़े खण्ड स्तरीय अधिकारी को दी ।