गगन पांडेय रिपोर्टर
जिला कांग्रेस कमेटी सतना ग्रामीण के नेतृत्व मे जिले के समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं सभी प्रकोष्ठो के अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा जी के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यालय जय स्तंभ चौक सतना मे हुई।।
जिसमे प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी सतना शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद जी, जिला संगठन मंत्री प्रदीप समदरिया जी , जिला कांग्रेस प्रवक्ता अतुल सिंह जी , ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिहंपुर के अध्यक्ष रामप्रताप उरमलिया जी,सोहावल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह जी, कोठी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नलिनेन्द्र मिश्रा जी , मैहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी जी,अमदरा ब्लॉक अध्यक्ष अमजद खान जी,बदेरा ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र सिंह जी,ऊचेहरा रंजीत पटेल जी, एवं सतना जिले के सभी ब्लाकों के आदरणीय अध्यक्ष गण एंव नवनियुक्त प्रकोष्ठो के अध्यक्ष गण उपस्थित रहे ।।
बैठक मे संगठन संबंधी एवं आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध मे रणनीति के विषयों की तैयारी पर चर्चा की गई एवं नवनियुक्त सभी प्रकोष्ठो के अध्यक्षों को नियुक्त पत्र जिलाध्यक्ष महोदय जी द्वारा प्रदान किये गये ।।
