निश्चल शर्मा | कोटा
कोटा, 8 अक्टूबर। जिला अध्यक्ष कोटा देहात खेल प्रकोष्ठ सौरभ उषारा ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक हमारा विरोध लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई देश की सबसे पवित्र चीज की रक्षा के लिए है और इसके लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
सौरभ उषारा ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह चाहे कितने भी प्रयास कर लें, लेकिन वे हमारे विरोध और आवाज को रोक नहीं सकते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन और विरोध का सिलसिला जारी रहेगा।
