लोकेशन/सागर

दिनांक 02/03/23

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर जिला के परसोरिया परीक्षा केंद्राध्यक्ष को हटाकर प्रतिवेदन कमिश्नर को भेजा गया

सागर जिला के परसोरिया में चल रही कक्षा 12 वी पेपर

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की 2 मार्च को हुई हिंदी विषय की परीक्षा में दो छात्राओं को 10 मिनट लेट आने पर परीक्षा केंद्र पर न बैठाने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है। इस संबंध में शिकायत की जांच कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा 3 सदस्यीय कमेटी बनाकर करवाई गई। जांच कमेटी के प्रतिवेदन के उपरांत कलेक्टर दीपक आर्य ने केंद्राध्यक्ष अंजना पाठक को तत्काल प्रभाव से परसोरिया केंद्राध्यक्ष पद से हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल नया केंद्राध्यक्ष बनाने को कहा है । डीइओ को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए है। मामले का संपूर्ण जांच प्रतिवेदन अग्रिम कार्रवाई हेतु संभागायुक्त मुकेश शुक्ला को भेजा गया है।