पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*प्रसव के रेफरल प्रकरण में लापरवाही बरतने पर चिकित्‍सा अधिकारी एवं ए.एन.एम को नोटिस जारी*

कटनी। जिले में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍थाओं की बेहतरी और मातृ मृत्‍यु दर में कमी लाने के उददे्श से कलेक्‍टर अवि प्रसाद द्वारा प्रसव के रेफरल मामलों की, की जा रही नियमित समीक्षा की वजह से प्रसव के सामान्‍य मामलों के रेफरल प्रकरणों में कमी आई है।

कलेक्‍टर श्री प्रसाद ने समीक्षा के दौरान बहोरीबंद विकासखण्‍ड में गर्भवती महिला की चार जॉचें होने और महिला के हाईरिस्‍क नहीं होने के बाद भी जिला चिकित्‍सालय के लिए रेफर करने के मामलों पर गहन नाराजगी जाहिर की है। साथ ही कलेक्‍टर श्री प्रसाद ने सी.एम.एच.ओ. डॉ. आर. के. आठ्या को निर्देशित किया है कि संबंधित चिकित्‍सा अधिकारी और ए. एन. एम. को कारण बताओ नोटिस जारी करें।

कलेक्‍टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद सी. एम. एच. ओ. डॉ. आठ्या ने पी. एच. सी. बाकल के चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. सौरभ यादव और ए. एन. एम. गायत्री सोनी को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये हैं। अन्‍यथा अनुशासनात्‍मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।