* *कालीकराय डैम की नहरों की सफाई में बाल मजदूरों से काम करवाने का आरोप! सरकारी काम में ही उड़ रही बाल श्रम कानून की धज्जियां, ग्रामीणों ने की जांच की मांग*

*लाबरीया - कालीकराय डैम से चलने वाली नहरों की सफाई बाल मजदूरों से करवाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश*

*लाबरीया / राजोद।* जल संसाधन विभाग द्वारा कालीकराय डैम से चलने वाली नहरों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन इस कार्य में बाल मजदूरों से काम करवाए जाने का मामला सामने आया है। नहर की सफाई करते हुए बच्चों की तस्वीर सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कम मजदूरी पर नाबालिग बच्चों से नहर की झाड़ियां साफ करवाई जा रही हैं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे नहर के अंदर उतरकर सफाई का काम कर रहे हैं, जो कि केंद्र और राज्य सरकार की रोक के बाद भी बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन करता जलसंसाधन विभाग।

ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ सरकार बच्चों को पढ़ाने और बाल श्रम रोकने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी काम में ही बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है। यह बेहद शर्मनाक है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की जांच कर ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही नहर सफाई का काम वयस्क मजदूरों से ही करवाया जाए।

इस संबंध में जल संसाधन विभाग के एसडीओ एच एल डावर ने बताया कि हमारे द्वारा कोई बाल मजदूर नहीं लगाएं गये। तो फिर मिडिया कर्मियों द्वारा विडियो फुटेज व फोटो के माध्यम से अधिकारी को बताया गया यह मजदूर नहरों की सफाई करने कैसे पहुंचे और बाल मजदूर काम कैसे कर रहे हैं। इस की जांच कर लापरवाही करने वाले ठेकेदार या अधिकारी पर उचित कार्रवाई हो। सुत्रो की मानें तो सफाई में भी केवल एक औपचारिकता पूरी की जा रही है और सफाई और मेंटनेंस के नाम पर केवल रूपए निकाले का काम होता है। बहुत जल्द पुरा समाचार।