कंचनपुर के जंगल में मिला इंसान का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी!

डबरा, जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश)।

डबरा के कंचनपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों ने शव के कुछ हिस्सों को खाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

फिलहाल मृतक की पहचान के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतक मनोज कुशवाहा था। और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना बाकी है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस जांच के दौरान क्या खुलासे होते हैं।

चंद्रकांता शर्मा | रिपोर्टर