कंडे पाथने की जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक व्यक्ति गंभीर घायल

गोहद 108 जननी एंबुलेंस 2466 से पहुंचाया गया मेडिकल कॉलेज ग्वालियर

भिण्ड,गोहद - जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम 4:00 बजे की है जिसमें गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम एनो में कंडे पाथने की जमीन के को लेकर,दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज ग्वालियर पहुंचाया गया।

घायल ब्रजकिशोर के भाई पिंटू पुत्र नत्थूराम माहौर ने बताया कि सुबह पहले उनकी सोनू और रामू से जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी। पिंटू काम पर चला गया था। बाद में जब उनके भाई रिश्तेदारी से आए तो दोबारा विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष ने बेरहमी से मारपीट कर दी।

घायल ब्रजकिशोर को पीठ, गर्दन और कमर में गंभीर चोट आई है। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ग्वालियर रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस के पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी ने घायल और परिजनों को शीघ्र मेडिकल कॉलेज ग्वालियर ले जाकर भर्ती करवाया

पिंटू ने बताया कि 108 एंबुलेंस में उनसे कोई पैसा नहीं लिया गया और पूरी सुविधा दी गई। आज फिर गोहद जननी एंबुलेंस एक बार फिर जीवन दाहिनी बनी,

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। गाँव में फिलहाल तनाव का माहौल है।